गायत्री नगर में 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का हुआ शुभारंभ

Aug 11, 2025 - 13:15
 0
गायत्री नगर में 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का हुआ शुभारंभ

जयपुर (कमलेश जैन)
परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनि श्री पावन सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा ,मुनि श्री सुभद्र सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद  से 10 अगस्त 2025 रात्रि 8:00 बजे  48 दिवसीय भक्तामर पाठ का शुभारंभ दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म में मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया  ।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि पूज्य मुनि श्री पावन सागर जी महाराज ने प्रातः अभिषेक  , शांति धारा के पश्चात सम्यक दृष्टि के सम्बन्ध में मंगल प्रवचन हुए। तत्पश्चात 15 वीं चेतन तीर्थ यात्रियों ने  मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ने स्वागत उद्बोधन दिया।
         उदयभान जैन के अनुसार 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का आठवां वर्ष है, संयोजिका अनिता बड़जात्या , डॉ अनीता जैन, विमला जैन , ज्योति जैन ने मुनि श्री पावन सागर जी , मुनि श्री  सुभद्र सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर मंगल सानिध्य हेतु श्रीफल चढ़ाकर निवेदन किया।
 भक्तामर पाठ में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा ,उपाध्याक्ष अरुण शाह,मंत्री राजेश बोहरा, सारसमलजी पदम चन्द झांझरी , बसंत बाकलीवाल, अशोक पापड़ीवाल,  पवन सेठी , लता सोगानी ,सुधा लुहाड़िया,रमेश काला,  रेणू बाकलीवाल ,जितेंद्र जैन बाकलीवाल, विमल जैन एडवोकेट,  मंजू जैन सेवा वाली, अशोक बडजात्या,अनिल जैन महावीर जी वाले, अशोक रावका, सुनील जैन रावका बयाना वाले, हरकचन्द बडजात्या, प्रदीप गुड्डी पाटनी, सुनील तिजारा वाले, पदम पाण्डया,आदि गणमान्य महानुभावों के साथ  समाज के महिला व पुरुष उपस्थित थे। उक्त भक्तामर पाठ ऋद्धि सिद्धि मंत्रों  व दीप अर्चना भक्ति भाव सहित 27 सितम्बर तक चलेगा। संचालन उदयभान जैन द्वारा किया गया।
 तत्पश्चात रात्रि  9 बजे विधानाचार्य पंडित अजित शास्त्री  गायत्री नगर द्वारा सोलह कारण भावनाओं की प्रथम  दरश विशुद्ध भावना पर सारगर्भित प्रकाश डाला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................