हरियालो राजस्थान के तहत स्काउट गाइड द्वारा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Aug 11, 2025 - 14:17
 0
हरियालो राजस्थान के तहत स्काउट गाइड द्वारा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 11 अगस्त। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय भरतपुर के तत्वावधान में हरियालो राजस्थान एवं श्रीराम वाजपेयी की जयन्ति के उपलक्ष्य में भरतपुर जिले के सम्पूर्ण स्काउट गाइड द्वारा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर गिरधारी तिवारी, सहा. स्टेट कमिश्नर आलोक शर्मा, सहा. स्टेट कमिश्नर प्रदीप शर्मा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं एडीपीसी समसा अनित कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सुरेन्द्र गोपालिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा अतुल चतुर्र्वेदी, जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, एडी विनोद शर्मा, एडी चन्द्रशेखर, एडीओ बृजेश, एडीओ राजेश शर्मा, प्रभारी सहा. जिला कमिश्नर केदार पाराशर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त बलराज सिंह, सचिव भरतपुर भानु प्रताप सिंह, एएलटी मुरारी लाल शर्मा, एएलटी यादराम, नीलम महावर, मुखीजा रेन्जर लीडर मिथलेश कुमारी लवणया, ललित गौतम, राजेश कुमार गौड, मुकेश कुमार आदि ने पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................