पुलिस महानिरीक्षक जिला डीग में करेंगे जनसुनवाई
भरतपुर(कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 11 अगस्त। महानिरीक्षक पुलिस रेंज, भरतपुर कैलाश चन्द्र बिश्नोई की अध्यक्षता में पुलिस विभाग द्वारा मंगलवार को जिला डीग के पुलिस थाना सदर डीग पर दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक वृत क्षेत्र डीग, जिला डीग के थानों के परिवादियों की जनसुनवाई आयोजित की जायेगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीग, वृताधिकारी वृत डीग एवं वृत डीग के सभी थानाधिकारीगण जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे।

