एण्टी रैगिंग सप्ताह के तहत विचारगोष्ठी आयोजित

Aug 12, 2025 - 14:13
 0
एण्टी रैगिंग सप्ताह के तहत विचारगोष्ठी आयोजित

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 12 अगस्त। कृषि महाविद्यालय भुसावर पर एण्टी रैगिंग सप्ताह के तहत 12 अगस्त मंगलवार को विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को सीनियर विद्यार्थी शारीरिक या मानसिक रूप से प्रताडित करते हैं जिससे कई बार प्रताड़ित विद्यार्थी कॉलेज छोडकर चला जाता है या फिर आत्महत्या भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 8 मई 2009 के आदेशानुसार रैगिंग कानूनी अपराध है। इसमें रैगिंग लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की जा सकती है, जिसमें 2 वर्ष तक कारावास का प्रावधान है। एण्टी रैगिंग सैल प्रभारी डॉ. मोहित कुमार ने कहा कि यूजीसी ने विश्वविद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर एण्टी रैगिंग सैल स्थापित करना अनिवार्य कर दिया है। यदि कोई व्यक्ति या विद्यार्थी रैगिंग में लिप्त पाया जाता है तो उसे कॉलेज से निष्कासित किया जा सकता है अथवा यूजीसी द्वारा वर्णित अन्य दण्डात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है। सहायक निदेशक छात्र कल्याण डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में सीनियर विद्यार्थी को अपने जूनियर के प्रति स्नेहपूर्ण व सहयोगी होना चाहिए, ताकि नवप्रवेशित विद्यार्थी कॉलेज के नये वातावरण में ढल सकें। डॉ. आकाश तंवर, भानूप्रिया पंकज, डॉ. एसएल यादव ने भी विचार व्यक्त किये। छात्र अनुराग ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................