धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को, तैयारी शुरू
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त शनिवार के दिन मनाया जाएगा। जन्माष्टमी का पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। साथ ही भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव है। जन्माष्टमी के पर्व पर लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की जाएगी । हर साल भाद्रमाद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है।
शहर में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों से शुरु हो चुकी हैं। प्रमख मंदिर को फूलों से सजाने के साथ इस बार लाईट की विशेष रौनक रहेगी। शहर मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर हर बर्ष की भाति इस वर्ष भी श्री शनि महाराज के मंन्दिर विजली धर के पास श्रीकृष्ण जन्म दिन की अमुत वेला के दिन शनिवार को हिंडोला (झूला ) का आयोजन किया जायेगा। शनि सेवा समिति के ईश्वर नकडा ने बताया कि जिस में श्री कृष्ण जी की विभिन्न लिलाओ का प्रर्दशन आकर्षक झांकियां एवं लाइटिंग के साथ किया जायेगा ।

