गिव स्माइल कैंपेन के अंतर्गत पालनहार व जरुरत मंद बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनरी मिलने से चेहरे खिले

Aug 19, 2025 - 13:37
 0
गिव स्माइल कैंपेन के अंतर्गत पालनहार व जरुरत मंद बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनरी मिलने से चेहरे खिले

रामगढ़ (अलवर/अमित भारद्वाज ) नौगांवा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहडोली रामगढ़ के शिक्षक हेमेंद्र जैन के द्वारा  उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा के संरक्षण एवं  राजकुमार सोनी प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में अनाथ बेसहारा पालनहार  बच्चों के लिए शुरू किए गए  कैंपेन "गिव स्माइल"  के अंतर्गत नरेंद्र कुमार जलथानिया मुख्य प्रबंधक एसबीआई रामगढ़, हरि सिंह वर्मा उप प्रबंधक न्यू इंडिया इंश्योरेंस, जितेंद्र गुर्जर अध्यापक एवं अन्य के सहयोग से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहडोली, मीनापुरा , राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय साहडोली, मुबारिकपुर एवं रामगढ़ ब्लॉक के अन्य विद्यालय नागंल टप्पा ,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तिस्मर, राठीबास, पड़ावदा, टिकरी आदि में सैकड़ों  पालनहार एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग , स्टेशनरी वितरित किए गये ।स्कूल बैग व स्टेशनरी प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खिल उठे  इस अवसर पर राजकुमार सोनी,  प्रेम चंद टेलर ,तारेश कुमार गुप्ता, कल्पना शर्मा , जितेंद्र अग्रवाल प्रधानाचार्य, जितेंद्र गुर्जर अध्यापक, इतिश्री मल्होत्रा, पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष लाखन गुर्जर, प्रवक्ता जमशेद खान मेवाती आदि सभी ने कैंपेन गिव स्माइल द्वारा किए जा रहे  अनाथ बेसहारा जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद सामाजिक हितों के कार्यों की  सराहना की और शुभकामनाएं दी।गिव स्माइल के फाउंडर शिक्षक हेमेंद्र जैन अध्यापक ने कैंपेन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................