अतिरिक्त कलक्टर ने जनसुनवाई में आमजन के सुने परिवाद
खैरथल (हीरालाल भूरानी) अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा के वीसी सभागार में आयोजित की गई। जिला स्तरीय जनसुनवाई में 65 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने मौके पर परिवादों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये।
जिला स्तरीय जनसुनवाई में सिवायचक भूमि पर अतिक्रमण, पटवारी की शिकायत, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, जल जीवन मिशन, अनुकंपा नियुक्ति, पीएम किसान सम्मान निधि, ग्रेवल रोड बनवाने, पत्थर गढी करवाने, पाइपलाइन ठीक करवा रास्ते पर अतिक्रमण, भूमि पर अतिक्रमण, बिजली, खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने,सड़क, विभिन्न प्रकरणों की पुलिस जांच कराने तथा पेयजल समस्या सहित अन्य परिवाद प्राप्त हुए जिन पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए संबंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी और सम्बंधित विभागों को परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिये।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी राजस्थान सम्पर्क पोर्टल 2.0 , सीएमओ, मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रकोष्ठ एवं जनसुनवाईयों में प्राप्त होने वाले प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें।
जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, सहकारिता विभाग अधिकारी वेद प्रकाश सैनी, अधीक्षण अभियंता धर्मवीर यादव, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग आदेश यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकरी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

