खैरथल-तिजारा जिले के नाम व मुख्यालय परिवर्तन के विरोध में तिरंगा बाइक रैली

Aug 21, 2025 - 13:12
 0
खैरथल-तिजारा जिले के नाम व मुख्यालय परिवर्तन के विरोध में तिरंगा बाइक रैली

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) खैरथल-तिजारा जिले के नाम एवं मुख्यालय परिवर्तन के विरोध में गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने किशनगढ़ रोड से तिरंगा बाइक रैली निकालकर अपना आक्रोश जताया।
खैरथल-तिजारा जिले के नाम एवं मुख्यालय परिवर्तन के विरोध में गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने किशनगढ़ रोड से तिरंगा बाइक रैली निकालकर अपना आक्रोश जताया। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा थामकर नारेबाजी की और सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की।
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि वर्तमान सरकार का यह फैसला आमजन की भावनाओं के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना जनता से राय मशविरा किए जिला मुख्यालय परिवर्तन का निर्णय लिया गया, जो स्थानीय निवासियों के लिए असुविधाजनक है।
रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया, तो विरोध और तेज किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................