राजकीय उच्च प्रा. संस्कृत वि. प्रेमपुर, झाड़खण्ड महादेव मंदिर, में योग सत्र का हुआ आयोजन
जयपुर / कमलेश जैन
राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय प्रेम पुरा में योग योग प्रचारक केदार नाथ शर्मा ने छात्र छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को योग अभ्यास कराया।
प्रधानाध्यापक आदित्य शर्मा ने बताया कि सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला । प्राणायाम पूर्वक सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से भी फिजिकल फीजियोलोजिकल एवं साइकोलोजिकल स्ट्रेस को दूर किया जा सकता है । इस अवसर रामचरण शर्मा सुनिता माथुर जय श्री सारस्वत बिंदिया शर्मा नरेन्द्र रोनक आदि अध्यापक अध्यापिकाएं छात्र छात्राएँ मोजूद रहे।

