डॉक्टर योगी जीवन नाथ महाराज की मनाई पंचम पुण्यतिथि, पंचम पुण्यतिथि पर भंडारा व समाधि पूजन का हुआ कार्यक्रम
योगीश्वर महादेव सिद्ध पीठ मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती सरजू सागर कोट बांध पर स्थित योगीश्वर महादेव सिद्ध पीठ मंदिर परिसर में गुरुवार को डॉक्टर योगी जीवन नाथ महाराज की पंचम पुण्यतिथि का आयोजन किया गया l महाराज श्री की पंचम पुण्यतिथि पर आए संत महात्माओं का योगीश्वर महादेव सिद्ध पीठ मंदिर की महंत डॉक्टर साध्वी योग श्रीनाथ महाराज के द्वारा सम्मान भी किया गया l पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर मंदिर परिसर में सत्संग का आयोजन भी किया गया था l इस दौरान भंडारे का आयोजन भी हुआ जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l जय श्री राम गुरु अलवर द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया l इस दौरान लोकेश सिंह शेखावत, साध्वी प्रमिला प्रिया शरण वृंदावन, सत्य नाथ जी महाराज डूंडलोद, सीताराम निरंजन महाराज नवलगढ़, सतगुरु महाराज परसरामपुरा सहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने महाराज श्री की पंचम पुण्यतिथि में भाग लिया l