बल्देव छट पर दाऊजी महाराज के मंदिर में फूल बंगला झांकी,भजन संध्या और कृष्ण लीलाओ का किया गया आयोजन

Aug 30, 2025 - 16:31
 0
बल्देव छट पर दाऊजी महाराज के मंदिर में फूल बंगला झांकी,भजन संध्या और कृष्ण लीलाओ का किया गया आयोजन

डीग (नीरज जैन) बल्देव छट्ट के अवसर पर गोहिल छीपा समाज द्धारा डीग में भगवान दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पर दाऊजी महाराज के मंदिर में आकर्षक सजावट और रोशनी की गई।दाऊजी महाराज और रेवती महारानी का भव्य श्रृंगार कर फूल बंगला झांकी ,सांस्कृतिक कार्यक्रम ओर भजन संध्या का आयोजन किया । प्रातः से शाम तक  मंदिर में दाऊजी महाराज की पूजा अर्चना और दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा ।

श्रद्धालुओं ने दाऊजी महाराज और रेवती महारानी को माखन मिश्री का भोग लगाया और पूजा अर्चना कर परिवार में शांति व सुख समृद्धि की कामना की । इस दौरान लार्ड कृष्णा म्युजिकल फॉक ग्रुप के बृज मंडल के ख्याति प्राप्त कलाकारो द्वारा गणेश बंदना, दाऊजी बंदना, कृष्ण की विभिन्न लीलाओ ,मयूर नृत्य ,सुदामा चरित्र लीला, शिव तांडव  हनुमान जी द्वारा हनुमान चालीसा, बृज होली आदि मनोहरी  कार्यक्रम और  भजन प्रस्तुत किए गए।  कार्यक्रम के दौरान गोहिल छीपा समाज के पूर्व अध्पक्ष गिरिराज धरण, सचिव  भगवानदास, उपाध्यक्ष रिकू .नवयुवक मंडल के गोलू शैलेन्द्र हेमंत योगेश धनेश कलुआ  दिनेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................