दशलक्षण पर्व के तहत उत्तम संयम धर्म दिवस मनाया

Sep 2, 2025 - 13:21
 0
दशलक्षण पर्व के तहत उत्तम संयम धर्म दिवस मनाया

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के वसुंधरा नगर स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के तहत मंगलवार को जैन समाज की ओर से प्रभात फैरी निकाली गई। जिसका अनेक स्थानों पर धर्म प्रेमियों की ओर से स्वागत किया गया। वसुंधरा नगर विकास समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि रविवार को दशलक्षण पर्व के तहत उत्तम संयम धर्म दिवस मनाया जाकर भगवान शांतिनाथ का महामस्त अभिषेक किया गया। साथ ही शहर के सदर बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर, आनंद नगर के पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तथा जूसरी के महावीर दिगंबर जैन मंदिर में सुंगध दशमी का पर्व भी पांरपारिक रूप से मनाया गया। इस मौके पर जैन मंदिरों में भक्तांबर विधान के तहत 48 काव्य के 48 दीप प्रज्जवलित किये गये। वही दूसरी ओर अभिषेक किये जाने के पश्चात भगवान को छत्र चढ़ाया गया। प्रात: काल आरती, अभिषेक व शांतिधारा के बाद समस्त समाज के लोगों द्वारा भगवान शांतिनाथ की पूजा, महामंत्र पूजन, सोलहकारण पूजन, दसलक्षण पूजन एवं दसलक्षण विधान धूमधाम से किया गया। दोपहर में महिलाओं के द्वारा सामायिक पाठ, प्रतिक्रमण किया गया। वही वसुंधरा नगर के जैन मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्जवलन रूपेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार जैन,  अनिल शाह बजाज, पवन पांड्या के द्वारा किया गया। जबकि मंगलाचरण रेखा पाण्ड्या, संगीता गोधा, ममता बाकलिवाल, निधि पहाडिया द्वारा किया गया। बच्चों एवं महिलाओं को स्वाध्याय करवाया गया तथा यहां पर चल रही कक्षा में नए विषयों पर बच्चों एवं महिलाओं से चर्चा की। सांयकाल आरती के पश्चात यहां पर धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा को संबोधित करते हुए दीपक भैया के द्वारा उत्तम संयम धर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा नियम से संयम धर्म होता है। संयम रखने वाले मनुष्य के जीवन में हमेशा ही शांति बनी रहती है। क्रोध का जीवन में कोई भी स्थान नहीं होना चाहिए। क्रोध करने वाला कभी भी किसी का भला नहीं कर सकता। अहिन्सा के मार्ग पर चलकर जीवन व्यतीत करे। इस मौके पर सुनील कुमार पहाडिय़ा, कमल कुमार पहाडिया, अनिल जैन, नितेश पहाडिय़ा, रूपेश (पप्पू) जेसवाल, प्रकाश डोसी, पवन जैन, कमल रारा, सचिन गंगवाल, सुशीला गोधा, मैनादेवी पहाडिया, उषादेवी पहाडिया, कमलेश गंगवाल, प्रभालता पाण्ड्या, सीमा गंगवाल, सोहनीदेवी बाकलिवाल, रामकली जैसवाल, रैणु जैसवाल, मनु जैसवाल, आरती जैसवाल, आरती लुहाडिया सहित अनेक धर्म प्रेमी उपस्थित रहे। मंच का संचालन नितेश जैन के द्वारा किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................