स्कूल बस ड्राइवर ने बच्चों की जान खतरे में डाली, गंभीर नदी में उतारी स्कूल बस
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) रुपवास थाना क्षेत्र में राधा स्वामी पब्लिक स्कूल मिलस्वां के बस ड्राइवर ने स्कूल के 55 बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। स्कूल बस ड्राइवर स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। मैरथा गांव के बाहर गंभीर नदी की सपाट पर उसने बस को उतार दिया।इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडीओ बना लिया। स्कूल संचालक गिर्राज शर्मा ने बताया कि यह घटना कल की है।कल सुबह बच्चों को स्कूल बस से स्कूल लेकर आये थे तो मैरथा की पुलिया पर पानी नहीं चल रहा था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब बच्चों को बस घर छोड़ने जा रही थी तब मैरथा की पुलिया पर पानी आ गया। स्कूल बस में 50 से 55 बच्चे बैठे हुए थे। सभी बच्चे मैरथा और मोलौनी गांव के रहने वाले थे।इस दौरान स्कूल बस ड्राइवर ने मैरथा गांव के बाहर गंभीर नदी की सपाट पर बस उतार दी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। बच्चे 5 वीं एवं 8 वीं कक्षा के स्कूल बस में सवार थे।

