ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन 11 दिसंबर से प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026

Dec 12, 2025 - 14:27
 0
ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन 11 दिसंबर से प्रारंभ, अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि इन योजनाओं में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय, मिरासी एवं भिश्ती समुदाय तथा मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि योजनाएँ राज्य के राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों तथा राज्य के बाहर स्थित राष्ट्रीय व राजकीय शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों पर लागू होंगी। छात्रवृत्ति आवेदन बेव पोर्टल www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship  अथवा एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध स्कोलरशिप एसजेई एप के माध्यम से पूर्णतः पेपरलेस ऑनलाइन किए जा सकेंगे। 
उन्होंने बताया कि विभागीय छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने से पूर्व विद्यार्थी का नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अनिवार्य ओटीआर करना आवश्यक है। ओटीआर हेतु विद्यार्थी को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वेबसाइट https://scholarships.gov.in/otrapplication/#/login-page या नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ओटीआर एप  के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ओटीआर एप और आधारफेसआरडी एप डाउनलोड कर ई-केवाईसी एवं फेस ऑथेंटिकेशन करना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी एवं विस्तृत दिशानिर्देश विभागीय वेबसाइट https://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी आवश्यकता होने पर जिले के कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................