सीबीईओ कार्यालय की निविदा में धांधली बाजी, टेंडर खोलने के समय कमेटी ने निरस्त किया
ठेकेदार द्वारा उपखंड अधिकारी को भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी, अधिकारी बोल दोबारा करेंगे टेंडर प्रक्रिया
रामगढ़, (अमित भारद्वाज) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा तीन कामों के लिए जारी की गई निविदा को बिना अग्रिम सूचना के टेंडर खोलने के समय पर निरस्त करने का मामला सामने आया है। टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने वाले ठेकेदार द्वारा उपखंड अधिकारी कोलिखित में शिकायत देखा जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की गुहार लगाई है।
मामला दरअसल यह है कि मुख्य ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न कामों के लिए विभागीय टेंडर जारी किए थे टेंडर में संबंधित फर्म को भागीदारी निभाने के लिए अपने दस्तावेज जमा करने के लिए सोमवार 11:00 तक का समय था तथा विभाग द्वारा निविदा खोलने का समय शाम 3:00 बजे तय किया था। आप है कि जिम्मेदारों द्वारा मनचाही फॉर्म को टेंडर देने के लिए निविदा खोलने के समय उसे कैंसिल कर दिया गया। शिकायतकर्ता परमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी फॉर्म से भोजन एवं कैटरिंग व्यवस्था नमक कार्य में ऑफलाइन बीड लगाई थी। सोमवार सुबह कार्यालय में जाकर टेंडर प्रक्रिया हेतु दस्तावेज भी जमा करवा दिए जब खोलने के समय पर वह पुन है कार्यालय पहुंचे तो कमेटी सदस्य कर्मचारियों द्वारा उन्हें कहा गया कि इस टेंडर को निरस्त किया जा रहा है कुछ दिन बाद दोबारा टेंडर प्रक्रिया होगी तब टेंडर लगाना।
इस विषय में विश्राम गोस्वामी, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रामगढ़ का कहना है कि निविदा प्रक्रिया में केवल दो फर्मों ने भाग लिया था जिसके चलते हैं उसे निरस्त कर दिया गया पुनः निविदा का प्रचार प्रसार कर टेंडर लगाया जाएगा जिससे सरकार को ही फायदा पहुंचेगा।


