चार दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाठरडा खुर्द में शुरु

Sep 5, 2025 - 13:19
 0
चार दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाठरडा खुर्द में शुरु

उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) 69वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 19 वर्ष छात्र वर्ग गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाठरडा खुर्द मैं आयोजित हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी हिम्मत सिंह झाला थे। अध्यक्षता एसीबीईओ वल्लभनगर गोपाल मेनारिया ने की। विशिष्ट अतिथि वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची , उपप्रधान रोशन मेहता पूर्व उपप्रधान मोहन मेनारिया, महेंद्र ढांका पुलिस विभाग, पंचायत समिती सदस्य रतन सिंह राठौड़, बाठरडा खुर्द सरपंच इंद्र कुंवर पदम सिंह सारंगदेवोत,बाठरडा कला सरपंच प्रतिनिधी धर्मराज मियावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अधिकारी रंजना कोठारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर प्रतिभा गुप्ता थे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव शारीरिक शिक्षक हरिराम माली, क्वीना मेरि ने बताया की प्रतियोगिता में कुल 70  टीमें भाग ले रही है। चार दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 900 खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के मैच करवाने के लिए 4 वॉलीबॉल कोर्ट बनाए गए हैं। प्रतियोगिता संयोजक  क्वीना मेरी उद्घाटन समारोह का शुभारंभ वंदे मातरम से किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के बाद खिलाड़ियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई। मुख्य अतिथि हिम्मत सिंह झाला द्वारा उद्घाटन घोषणा की गई। जिसमें झाला ने अपने उद्बोधन में कहा कि 
युवा शक्ति ही राष्ट्र की सच्ची संपत्ति है। खेल न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती देते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होने यह भी कहा की सांसद सी.पी. जोशी जी का आगमन प्रस्तावित था, किंतु आवश्यक कार्यव्यस्तता के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। उन्होने इस आयोजन के लिए विद्यालय, ग्रामवासी एवं आयोजकों को शुभकामनाएँ दी। उद्घाटन मैच रामगिरी और बाठरडा खुर्द के बीच खेला गया जिसमें बाठरडा खुर्द ने जीत दर्ज की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................