आपदाओं व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता जरूरी

Sep 5, 2025 - 13:21
 0
आपदाओं व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता जरूरी
आपदाओं व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता जरूरी

थानागाजी (रामभरोस मीणा) प्राकृतिक संसाधनों तथा वन्यजीवों के प्रति जागरूकता को लेकर एलपीएस विकास संस्थान द्वारा संचालित जीवन जतन यात्रा और एल पी एस विकास संस्थान की जुबानी  कार्यक्रम के तहत् आज ज्योति पब्लिक स्कूल, थानागाजी विद्या मंदिर, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल, आर ई डी स्कूल नाथुसर में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया,  जिसमें 250 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
संस्थान के प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने बताया कि छात्रों के साथ प्रतियोगिता परिक्षा आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं में वन वन्यजीव वनस्पतियों तथा नदियों तालाबों के प्रति जागरूकता लाना,  प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहभागिता सुनिश्चित कराना मुख्य उद्देश्य है, संस्थान यह कार्य स्वमं अपने स्तर से आयोजित कर रही है जिसमें 56 प्रतिशत छात्र छात्राओं द्वारा सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा वहीं शेष 46  प्रतिशत को जोहड़ क्यों बनाया जाता है पता नहीं। संस्थान द्वारा कुल 17 राजकीय व निजी विद्यालयों में परिक्षा का आयोजन किया जा चुका है।आज आयोजित परीक्षा में आर ई डी से गुंजन, अंकित स्वामी, थानागाजी विद्या मंदिर से अंजलि शर्मा, त्रिलोक सैनी, ज्योति पब्लिक स्कूल से विजय लक्ष्मी मीणा, मोहित मीणा तथा ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल से विष्णु सैनी, रोहित मीणा, हरिता गुर्जर ने श्रेष्ठतम अंक हासिल किए। संस्थान द्वारा सभी विद्यालयों के सफल विद्यार्थीयों को पुरस्कृत किया जाएगा। जीवन जतन यात्रा के तहत् संस्थान प्रत्येक विद्यालय में चार बार पर्यावरणीय  असंतुलन, आपदाओं तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर अलग-अलग समय में संवाद करेंगे जिससे युवाओं में जागरूकता आ सके तथा बदलते पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरणीय आपदाओं के प्रति जागरूक हो सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................