भरतपुर रियासत का झण्डा मोती महल पर फहराने का निर्णय: 21 सितम्बर को भरतपुर कूच करेंगा सर्व समाज
हलैना, (विष्णु मित्तल) भरतपुर,सर्व समाज एवं 36 कॉम विरादरी की ओर से कस्वा हलैना में वैर-भुसावर उपखण्ड स्तरीय सर्व दलीय व सर्व समाज की पंचायत पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई,जिसमें भरतपुर रियासत कालीन झण्डा और भरतपुर स्थित मोती महल को लेकर चर्चा हुई। सर्व समाज ने 21 सितम्बर को भरतपुर कूच करने तथा मोती महल पर रियासत कालीन झण्डा फहरानें का निर्णय लिया। वक्ताओं ने भरतपुर राजघराने के महाराजा विश्वेन्द्र सिंह के प्रति लगाव जताया और रियासत कालीन झण्डा को लोहागढ और सर्व समाज की आन,वान,शान बताते हुए मर मिटने का ऐलान किया। पंचायत में एमएसजे कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सरपचं सन्तोष फौजदार,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य दिनेश भातरा,लुधावई के सरपचं गौरव सिंह,पूर्व सरपचं लखमी सिंह,पूर्व सरपचं कप्तान सिंह,जिला परिषद सदस्य किसन सिंह पप्पू,रॉकी पथैना,सुरेश फौजदार सरसैना,फूलसिंह पाली,धीरसिंह जटवलाई, करतार सिंह नसवारां, तेजसिंह हिसामडा,कुबेर सिंह सरपचं, भागचन्द शर्मा,खूबीराम शर्मा,इन्दल सिंह जाट आदि सहित वैर-भुसावर उपखण्ड और भरतपुर जिले के कई गांवों के सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। पूर्व सरपंच सन्तोष फौजदार ने कहा कि हलैना की सर्व समाज ने पंचायत में हाथ खडा कर 21 सितम्बर को भरतपुर कूच कर मोती महल पर रियासत कालीन झण्डा फहराने का समर्थन किया और साथ मोती महल को महाराजा बिजेन्द्र सिंह के नाम म्यूजिमय बनाने,महाराजा विश्वेन्द्र सिंह को मोती महल में प्रवेश कराना,मथुरा थाना में दर्ज प्रकरण की जांच का समर्थन करने का ऐलान किया है। उन्होने बताया कि पंचायत में वैर-भुसावर उपखण्ड क्षेत्र की सर्व समाज की 36 कॉम की विरादरी उपस्थित रही। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर भूपेन्द्र सिंह पथैना ने बताया कि पंचायत में सर्व समाज ने 21 सितम्बर को भरतपुर पहंुच कर मोती महल पर रियासत कालीन झण्डा फहराने का निर्णय लिया है। जिसमें वैर-भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के 156 गांवों से हजारों की सख्यां में लोग शामिल होंगे।