69 वी जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक 17/19 वर्षीय छात्र छात्रा फुटबॉल एवं योगासन प्रतियोगिता का बड़ौदामेव मे हुआ शुभारंभ

Sep 7, 2025 - 12:11
Sep 7, 2025 - 13:09
 0
69 वी जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक 17/19 वर्षीय छात्र छात्रा फुटबॉल एवं योगासन प्रतियोगिता का बड़ौदामेव मे हुआ शुभारंभ

गोविन्दगढ़ ब्लॉक के महात्मा गाँधी विद्यालय बड़ौदामेव में 69 वी जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक 17/19 वर्षीय छात्र छात्रा फुटबॉल एवं योगासन प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारंभ किया गया। इस जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 50 टीमों 557 खिलाडियों ने तथा योगा प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाडियों ने भाग लिया।

खेलकुद प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्राचार्य MGGS बडौदामेव राजेन्द्र चौधरी बताया कि बड़ोदामेव महात्मा गाँधी विद्यालय के खेल मैदान में 69 वी जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक 17/19 वर्षीय छात्र छात्रा फुटबॉल एवम योगासन प्रतियोगिता 2025-26 का  शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समकक्ष दिप प्रज्वलित कर  गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व संयोजक संस्था प्रधान राजेंद्र चौधरी द्वारा की गई। कार्यक्रम के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गोविंगढगढ़ प्रधान प्रतिनिधि गोपाल चौधरी रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी के दौरान सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया| इस अवसर पर प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट किया। मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहन किया गया।  इस अवसर पर ACBEO गोविन्दगढ़ अकबर खान, उपजिला शिक्षाधिकारी शा.शि. ईश्वर सिंह यादव, समस्त SDMC सदस्य एवं समस्त नगरवासी बडौदामेव तथा क्षेत्र के पूर्व खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक रामगढ सुखवन्त सिंह ने कहा कि  उन्होंने कहा क़ी प्रतिभागी अनुशासन से खेल खेले हार जीत कोई मायने नहीं रखती है , खेलों से ही युवाओं की प्रतिभा निखरती है। इससे न केवल मनुष्य स्वस्थ रहता है, बल्कि अपनी खेल भावना और एकता का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा से अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम दुनियाभर में रोशन करता है। इसलिए युवा शक्ति को चाहिए कि वे बढ़-चढ़कर अपने पसंदीदा खेलों में हिस्सा लें और देश का नाम रोशन करे। साथ ही कहा कि विजेता टीमों के खिलाड़ियो को राजस्थान विधानसभा का भ्रमण करवाने के साथ साथ  विधानसभा कार्यवाही दिखाने कि बात कही, 

खेलकुद प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्राचार्य MGGS बडौदामेव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 07.09.2025 से 09.09.2025 तक किया जाएगा, जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 50 टीमों 557 खिलाडियों ने तथा योगा प्रतियोगिता में कुल 50 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमे फुटबॉल 17 वर्ष छात्र मे 15 टीमो के 207 खिलाड़ी, फुटबॉल 19 वर्ष छात्र मे 10टीमो के 146 एवं फुटबॉल 17 वर्ष छात्रा मे 05 टीमो के 64, फुटबॉल 19 वर्ष छात्रा मे 10 टीमो के 140 खिलाड़ी भाग लेंगे वही योगा प्रतियोगीता मे 17 वर्ष छात्र मे 9 खिलाड़ी, 19 वर्ष छात्र मे 12 खिलाड़ी, 17 वर्ष छात्रा मे 18 खिलाड़ी, 19 वर्ष छात्रा मे 11 खिलाड़ी भाग लेंगे

बड़ोदामेव नगरपालिका में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 39 वर्ष बाद हो रहा है इसलिए कस्बे के भामाशाओं ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रूपचंद, संजीव मित्तल, पूर्व सरपंच राजेश जैन, पूर्व सरपंच लियाकत अली सहित कस्बे के भामाशाह उपस्थित रहें

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................