कठूमर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन सेवा और समर्पण के साथ मनाया
कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान की राजनीति के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक, कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का 48वां जन्मदिन कठूमर विधानसभा क्षेत्र में बड़े ही उत्साह, उमंग और सेवा भाव के साथ मनाया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया सचिन पायलट ने सदैव किसानों, युवाओं और आमजन की आवाज को बुलंद किया है। उनका संघर्ष, सरल स्वभाव और जुझारूपन ही उन्हें जनता के दिलों में “युवा हृदय सम्राट” बनाता है।
कठूमर की धरती पर पायलट का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाजहित के संकल्प के रूप में मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सचिन पायलट राजस्थान की राजनीति में आशा और विश्वास की नई किरण हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कठूमर राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मरीजों के चेहरों पर आई मुस्कान ने इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पायलट जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश चौधरी, खेरली रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य संजय अवस्थी, कुलदीप, शहर अध्यक्ष अजय जाटव, जिला पार्षद संजय गुर्जर, सुनील, शीशराम गुर्जर, सरपंच भरत गुर्जर, कैलाश पाराशर, मुरारी सरपंच, कासगंज श्रीनिवास ठेकेदार, किशन गुर्जर, नीमा चौधरी मानखेडा, मदन रावत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

