मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित: श्री वर्धमान स्तोत्र ऋद्धि मंत्रों के साथ गायत्री नगर जयपुर में हुआ सम्पन्न
जयपुर (कमलेश जैन) दिगम्बर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर में परम पूज्य मुनि श्री पावन सागर जी महाराज मुनि श्री सुभद्र सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद व सानिध्य में अर्हं श्री वर्धमान महिला समूह द्वारा 7 सितंबर रात्रि 8 बजे से अर्हम योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज द्वारा रचित श्री वर्धमान स्तोत्र ऋद्धि मंत्रों के साथ भक्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, मंत्री राजेश बोहरा, उदयभान जैन, एडवोकेट विमल कुमार जैन, मनीष बडजात्या आदि पदाधिकारीगणों ने किया।,
तत्पश्चात संगीतकार अविनाश एन्ड पार्टी ने मंगलाचरण पढ़ा व 64 ऋध्दि मंत्रों सहित उपस्थित भक्तों ने दीप अर्चना की। मंत्रों का उच्चारण परम पूज्य मुनि श्री पावन सागर जी महाराज व विधानाचार्य पं. नितिश शास्त्री इन्दौर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य महानुभाव, महिला -पुरुष एवं अर्हं श्री वर्धमान महिला समूह की समस्त सदस्या नेहा कटारिया, नीलू जैन, गरिमजैन, मनीषा जैन, नेहा जैन,साक्षी जैन, मोनिका गोधा,शिखा सेठी,रिचा जैन,मेघा जैन, स्वाति जैन,शिल्पा जैन, दीपिका जैन, ऋचा जैन, कल्पना जैन, राखी झांझरी, सोनिका जैन.अनीता लुहाड़िया, रूचिता पाटनी, कोमल झांझरी, आरती सोनी, विजेता जैन, सुलेखा जैन, निशा छाबड़ा,साक्षी जैन आदि ने उपस्थित होकर जोड़े सहित दीप अर्चना कर धर्ममय वातावरण बनाया । अन्त में वर्धमान महिला समूह व आदिनाथ यूथ क्लब द्वारा धार्मिक भजनों पर भक्ति की। कुशल संचालन उदयभान जैन अनिता बड़जात्या ने किया।


