अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई सम्पन्न, राजकीय महाविद्यालय कठूमर की नवीन सत्र 2025-26 के लिए कार्यकारिणी हुई घोषित
कठूमर (दिनेश लेखी) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर बैठक वुधवार को कठूमर में आयोजित हुई। बैठक में राजकीय महाविद्यालय कठूमर की कार्यकारिणी नवीन सत्र 2025-26 के लिए नगरमंत्री जसवंत चौधरी के द्वारा घोषणा की गई।
जिसमें अध्यक्ष लेवेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष रवि एवं अखलेश, सचिव लोकेश, महासचिव भारती, छात्रा प्रमुख शिवानी शर्मा, आरकेएम संयोजक खुशबु, एनसीसी प्रमुख नटवर, एनएसएस प्रमुख अंकित, मीडिया प्रभारी सुनिल मीना, एसएफडी संयोजक नवीन शर्मा, एसएसएफ संयोजक कौशल, इत्यादि के पदों पर दायित्व दिए गये।
जसवंत चौधरी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसकी स्थापना से ही पुनः राष्ट्रीय के विषय को लेकर 77 वर्ष कार्यरत हैं।अब कठूमर में भी कार्यकर्ता छात्रों की आवाज बनकर सभी कैंपस व नगर में कार्य करेंगे।


