बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पुराने ग्राहकों को जन आधार अपडेट कराने की आवश्यकता नहीं
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) भारत सरकार के निर्देशानुसार पूर्ववर्ती राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, और पूर्ववर्ती बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का एकीकरण किया गया है। नई इकाई राजस्थान ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक का तकनीकी माइग्रेशन का कार्य 26 अगस्त को पूर्ण हो चुका है।
क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार पूर्ववर्ती बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के ग्राहकों ने जो आधार नंबर पूर्व में दर्ज करवाएं हुए हैं। अब बैंक बदलने के बाद भी पुराने ग्राहकों को जन आधार अपडेट करवाने की आवश्यकता नहीं है। सभी खाता धारकों के नए-अकाउंट नंबर बदले हुए बैंक में पासबुक लाने पर दर्ज किये जा रहे हैं।