विधुत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता का दलाल सत्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा कनिष्ठ अभियंता हुआ फरार

Sep 13, 2025 - 04:24
 0
विधुत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता का दलाल सत्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा कनिष्ठ अभियंता हुआ फरार

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ के समीपवर्ती पिनान में एसीबी अलवर ने  कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग के जेईएन तेजसिंह के दलाल फूल सिंह को 17000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चौकी अलवर को 10 सितंबर को  पिनान जीएसएस पर कार्यरत जेईएन तेज सिंह परिवादी के घर पंहुचे और उससे कहा कि तुम लोगों ने मन्दिर में बिना मीटर के विद्युत का सीधा कनेक्शन कर रखा है। जेईएन तेजसिंह ने (परिवादी ) को साईड में ले जाकर कहा की तुमने मन्दिर में चोरी की लाईट लगा रखी है। या तो तुम अभी तीस हजार रूपये दो अन्यथा एक लाख रूपये की वीसीआर भर दूंगा। परिवादी ने जेईएन से कहा कि इस कनेक्शन से हमारा कोई लेना देना नहीं है। हमने तो मन्दिर में आने जाने वालो के लिए लाईट लगा रखी है। घर के इन्वेटर से मन्दिर की लाईट को जोड रखा है। हमारे घर का तो अलग से कनेक्शन ले रखा है। परन्तु उसने मुझे धमकी दी की यदि तुम 30000 रूपये नहीं दोगे तो मैं तुम्हारी एक लाख की वीसीआर भर दूंगा परिवादी को वीसीआर के डरा धमकाकर से 5000 रूपये तो जेईएन ने उसी समय मौके पर ले लिए और जाते हुये कहा कल तक 25000 रूपये नहीं लाया तो वीसीआर भर दूंगा। उक्त वीसीआर नही भरने के नाम पर 30000/- रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था। जिस पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम राजेश सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस प्रथम के सुपरवीजन में एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी महेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएलओ द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी जेइएन के दलाल फूलसिंह को परिवादी से 17000 /- रूपये नगद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तेजसिंह जेइएन कार्यवाही की भनक लगने के साथ ही मौके से फरार हो गया।
आरोपी दलाल से पूछताछ एवं कार्यवाही देर रात तक जारी रही। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................