सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हुई भाजपा मंडल राजगढ़ की बैठक
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) भाजपा मंडल राजगढ़ की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर कस्बे के संकल्प आईटीआई में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला का प्रकाश दीक्षित की मौजूदगी में आयोजन किया गया
मंडल महामंत्री लोकेश रावत व जगदीश सैनी ने बताया कि 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस पखवाड़े में स्वच्छता अभियान,स्वास्थ्य शिविर,गोष्टी,एक पेड़ मां के नाम,चित्रकला प्रतियोगिता,सांसद खेल महोत्सव सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल और विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप चलाया जा रहा है। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाए की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगो को इनका लाभ दिलाने की बात कही।


