ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम भवन में राजेश शर्मा ठेकेदार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 2024-2025 प्रतिभा सम्मान समारोह 25 अक्टूबर को आयोजित किया जाना निश्चित किया गया। राजगढ़, रैणी, टहला तहसील के विप्र बंधुओं को उचित प्रमाण के साथ दिनांक 20 अक्टूबर 2025 तक ब्राहम्ण धर्मशाला में फार्म जमा कराने की बात कही।
दिनेश शास्त्री ने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंकों से उत्तीर्ण हुए और स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा में 70% से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा तथा समाज के वह बंधु जिनकी अक्टूबर 2024 से अक्टूबर 2025 के मध्य राजकीय सेवा में नियुक्ति हुई है । तथा किसी क्षेत्र में उत्कष्ट कार्य किया हैं, उनका भी सम्मान ब्राह्मण समाज राजगढ़ द्वारा किया जाएगा।
वहीं राजेश शर्मा अध्यक्ष की अनुमति से 9 मार्च 25 को समाज के हुए चुनाव में प्रयुक्त हुई सामग्री, काउंटर फाइल आदि चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा एवं अशोक पालीवाल के साथ उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष जलाकर नष्ट कर दिया गया ताकि गोपनीयता भंग ना हो।
परिवारो में कोई भी शुभ कार्य होता है तो किन्नर बधाई देने आते हैं। आये दिन किन्नरों की समाज के परिवारो से शिकायत आ रही है कि डराकर, अभिशाप या दुराशीष की धमकी दे कर बड़ी रकम वसूल रहे हैं। इस परम्परा को व्यावहारिक बनाये जाने पर चर्चा हुई। अगली मीटिंग में किन्नरों को बुलाकर समझाया जायेगा। अन्यथा कठोर एवं मजबूत फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर लाडली शरण, दिनेश शास्त्री, विपिन भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक पालीवाल, गिर्राज प्रसाद, सुरेश्वर दयाल, बाबूलाल, दिनेश बोहरा, कमलेश शर्मा सहित समाज के प्रबुद्धजन मौजूद थे।