राजकीय महाविद्यालय गोविंदगढ़ में हिंदी दिवसः अमेरिकी विश्वविद्यालयों से पढ़े विशेषज्ञों ने छात्रों से साझा किए अनुभव
गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ कस्बे के राजकीय महाविद्यालय गोविन्दगढ़ में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें हिंदी विभाग अध्यक्ष कविता मीना ने बताया कि हिंदी दिवस के उपलक्ष में कविता, भाषण, निबंध ,हिंदी प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया ।
हिंदी दिवस के कार्यक्रम पर राजकीय महाविद्यालय गोविंदगढ़ में अतिथि बुलाए गए। अतिथियों में डॉ. दीपक चंदवानी व रुचि अरोड़ा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। अतिथि रुचि अरोड़ा ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय अमेरिका से स्नातकोत्तर की उपाधि और डॉ .दीपक चंदवानी ने कोलंबिया विश्वविद्यालय अमेरिका से उपाधि प्राप्त की हुई है। इसके अनुभवों को भी छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उनसे बहुत प्रभावित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार महोलिया ने अतिथि डॉ . चंदवानी जी का माला व साफा पहनाकर और रुचि अरोड़ा का सहायक आचार्य मोनिका और कविता मीना ने शॉल उढाकर व बुके देकर सम्मान और सत्कार किया। हिंदी दिवस के इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी ।
इसके साथ ही सभी बच्चों ने प्रण किया कि हम हमारी मातृभाषा हिंदी का सम्मान करेंगे ।हमेशा हिंदीभाषा उत्थान, विकास और उन्नयन के लिए सजग और सतर्क रहेंगे। हिंदी दिवस के कार्यक्रम में इससे पूर्व हुए खेल प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सदस्य विजेंद्र,रामनारायण, शैलेंद्र, सुरेंद्र, हिमांशु और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे ।