शहरी शिविर का हुआ आयोजन, हुए विभिन्न कार्य

Sep 17, 2025 - 13:15
 0
शहरी शिविर का हुआ आयोजन, हुए विभिन्न कार्य

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) 17 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर की शुरुआत की गई है। जिन्हें 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में आयोजित किया गया। 
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के सूरजगढ़ में आज बुधवार को आयोजित शिविर के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।, जिससे उन्हें अपने कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 
पट्टों का वितरण: शिविर में उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी द्वारा पट्टे जारी किए गए हैं, जिनमें लीज-होल्ड से फ्री-होल्ड पट्टे शामिल हैं। आज मौके पर ही रास्ते सेअतिक्रमण हटवाया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के किस्त के चेक वितरण किया गया।। रोड लाइटों का निस्तारण करवाया गया।
पंजीकरण: जन्म, मृत्यु और विवाह के पंजीकरण के काम किए गए हैं।
भवन निर्माण आवेदन प्राप्त किए गए और उनका निस्तारण किया गया।
विकास और रखरखाव के कार्यों में-  नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सूरजगढ़ में साफ-सफाई की व्यवस्था की गई ।
सार्वजनिक स्थानों का रखरखाव: 
आवारा पशुओं की धरपकड़: आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा । 
 पेंशन योजनाएँ: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन स्वीकार किए गए।
सरकारी योजनाएँ: प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के तहत आवेदन लिए गए।
बिजली कनेक्शन: मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए। 
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि 18 सितंबर को वार्ड नंबर 2 के लिए शिविर कठूमर रोड पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस  में आयोजित होगा।
15 दिनों तक चलने वाले अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शिविर लगाकर अगले 15 दिनों में 55 प्रकार के काम किए जाएंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके घर के पास ही सुलभ कराना है, जिससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और गति आए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी सहित नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे , तकनीकी सहायक कुलदीप मीणा, विद्युत प्रभारी हेमंत कुमार जांगिड़ (SI) रवि चौधरी, राजपाल मीना, गुलाब मीणा नारायण सिंह मुनेंद्र सिंह विकास शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................