भामस ने विश्वकर्मा जयंति पर पुष्पांजलि अर्पित कर रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

Sep 17, 2025 - 14:17
 0
भामस ने विश्वकर्मा जयंति पर पुष्पांजलि अर्पित कर रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा - (राजकुमार गोयल) विश्वकर्मा दिवस पर भारतीय मजदूर संघ भीलवाडा द्वारा प्रभाष चौधरी के नेतृत्व में पुष्पाजंलि अर्पित कर भगवान विश्वकर्मा की जीवन पर प्रकाश डाला तत्पश्चात रैली निकाल कर भारतीय मजदूर संघ से संबंधित राजस्थान ठेका कर्मचारी संघ व नरेगा कर्मचारियो की निम्नलिखित मांगो पर ज्ञापन सौंपा गया ।
भामस जिलामंत्री हरीश सुवालका ने बताया कि राजस्थान ठेका कर्मचारी संघ के बैनर तले माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जिला कलेक्टर महोदय एवम् अधीक्षण अभियन्ता अ.वि.वि.नि.लि. भीलवाडा को ज्ञापन सौंप कर निम्न मांगो पर ज्ञापन दिया-

  • राज्य सरकार द्वारा घोषित मिनिमम वेजेज दिया जावे ।
  • प्रतिदिन 8 घण्टे से अधिक कार्य नहीं कराया जाये तथा अधिक कार्य करने पर उसका ओवरटाईम का पैसा दिया जाये ।
  • सभी ठेका कार्मिको की ईएसआई/पीएफ कटौती की जाये ।
  • एफ.आर.टी व ग्रीड पर कार्यरत कर्मचारियो को सुरक्षा उपकरण दिये जाये ।
  • सभी कार्मिको को पहचान पत्र व वेतन पर्ची दी जावे ।
  • नियमानुसार प्रत्येक श्रमिको को महिने की 10 तारीख तक वेतन दिया जावे ।
  • बिना कारण, बिना जाँच, बिना नोटिस दिये किसी भी कर्मचारी को सेवा से पृथक नहीं किया जावे जिसकी प्रतिलिपि प्रबन्धक निदेशक अजमेर डिस्कॉम व उपश्रम आयुक्त श्रम विभाग भीलवाडा को भी दी।

 इसी के साथ नरेगा कार्मिको का भी निम्न मांगो को लेकर जैसे मिनिमम वेजेजे, प्रतिदिन श्रमिको को 125 दिवस के बजाय 200-250 दिवस कार्यदिवस किये जाये। प्रत्येक नरेगा श्रमिको को एन.एफ.एस. टीम से जोडा जाये।  प्रत्येक श्रमिको को वेतन का भुगतान नियमानुसार प्रतिमाह 10 तारीख तक दिया जाये। कार्य की नपती का पैमाना बदला जावे। इस दौरान रामेश्वर सिंह, राजेश चतुर्वेदी, कन्हैयालाल माली, राजेश जीनगर, जगदीश सिंह, बाबूलाल आडतिया, छोटू गुर्जर, मनोज मीणा, गौतम शर्मा, नारायण गुर्जर, कैलाश तैली, सम्पत माली, रमेश दमामी, शमा बन्जारा गोर्धन वैष्णव, रामस्वरूप जाट आदि उपस्थित थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................