पर्यावरण संतुलन के लिए सबसे अधिक पेड़ लगाना आज की आवश्यकता - डॉशैलेश सिंह
मांढेरा के बोटैनिकल गार्डन में लगाए गए 1000 पेड़
डीग (नीरज जैन) डीग की मांढेरा बन संरक्षित क्षेत्र में सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ शैलेश सिंह ने पौधारोपण कर के किया। विधायक सिंह ने अपने संबोधन में पेड़ों को प्राण वायु ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत बताते हुए पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने का आव्हान किया। उन्होंने बोटैनिकल गार्डन में कदम के पेड़ों का कम कुछ तैयार करने की आवश्यकता जताई।
इस दौरान वाटनिकल गार्डन में संभागीय वन संरक्षक भरतपुर पी० कथिरवेल के निर्देशन एवं उप वन संरक्षक भरतपुर के नेतृत्व में पीपल, बरगद, अर्जुन सेमल, बंगाली कदम एवं जामुन के 1001 पौधे रोपित किए गए। इस कार्यक्रम के तहत डीग जिले में 7000 पौधे रोपित किये जाने है। जिसमें कामा और सीकरी में 1000 -1000 पौधे एवं 5000 पौधें डीग के बॉटनीकल गार्डन माढेरा में रोपित किये जाने प्रस्तावित है। संभागीय मुख्य वन संरक्षक पी० कथिरवेल द्वारा बॉटनीकल गार्डन के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक पौधा माँ के नाम रोपित कर जीवन का संकल्प लिया। इस दौरान उप वन संरक्षक संदीप चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी रामकरण मीणा वनकर्मी एवं बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद थे।


