राजधानी में जाकर वादे से मुकर गई सरकार: शाकंभरी माता का मार्ग क्षतिग्रस्त जगह-जगह से टूटी पड़ी है सड़क

क्षतिग्रस्त शाकंभरी मार्ग को लेकर सीकर सांसद अमराराम को सोपा ज्ञापन

Sep 17, 2025 - 14:14
 0
राजधानी में जाकर वादे से मुकर गई सरकार: शाकंभरी माता का मार्ग क्षतिग्रस्त जगह-जगह से टूटी पड़ी है सड़क

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) उदयपुरवाटी से शाकंभरी की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों एवं पैदल राहगिरो को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है l शाकंभरी मार्ग का  क्षतिग्रस्त होने के कारण माताजी के दरबार में जाने वाले दर्शनार्थियों को तो काफी परेशानियों का सामना उठाना ही पड़ता है साथ ही साथ इधर रहने वाले लोगों को भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है l

राजस्थान सरकार में डिप्टी सीएम दिया कुमारी जब पिछली बार उदयपुरवाटी आई थी तो लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से सड़क मार्ग ठीक करवाने की मांग डिप्टी सीएम से की थी इस पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सड़क मार्ग को ठीक करवा दिया जाएगा l लेकिन आज तक सड़क मार्ग ठीक नहीं हुआ l  क्योंकि नवरात्रों में शाकंभरी माता के दरबार में हजारों के तादाद में श्रद्धालु धोक लगाने के लिए जाते हैं l कुछ लोगों ने शाकंभरी मार्ग को ठीक करने को लेकर सीकर सांसद अमराराम को ज्ञापन सोपा है ज्ञापन में लिखा है कि नवरात्र प्रारंभ होने से पहले शाकंभरी मार्ग को ठीक करवाया जाए ताकि माता के दरबार में जाने वाले दर्शनार्थियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े l ज्ञापन देने वालों में पीसी कटारिया, केसर देव सैनी , पार्षद राकेश जमालपुरिया , मोहन सैनी ,कैलाश तंवर, राहुल चेजारा, कृष्ण सैनी,लोकेश शर्मा, हंसा वर्मा, रामधन कटारिया सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................