अलवर में मिली बमनुमा संदिग्ध वस्तु, मचा हड़कंप, बमनुमा वस्तु को नष्ट किया तो हुआ धमाका

Jan 12, 2026 - 13:21
 0
अलवर में मिली बमनुमा संदिग्ध वस्तु, मचा हड़कंप, बमनुमा वस्तु को नष्ट किया तो हुआ धमाका

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर के विवेकानंद के सेक्टर 4 स्थित एक घर के पास सोमवार को एक लावारिस बमनुमा वस्तु पड़ी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि उसमें टाइमर लगा हुआ था। देखने में यह वस्तु बम जैसी प्रतीत हो रही थी। ऐसे में तुरंत पुलिस टीम उसको उठाकर अलवर शहर से दूर जयसमंद बांध पर लेकर पहुंची और बांध के बीच में खाली जगह पर उसको रखा गया है। साथ ही मामले की जानकारी जयपुर एटीएस व बम निरोधक दस्ता सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों को दी गई है।

जयसमंद बांध में रखी बमनुमा संदिग्ध वस्तु।अरावली विहार थाने सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से अलवर शहर के विवेकानंद नगर में बाबू सिंह के मकान के पास कुछ संदिग्ध बम जैसी वस्तु होने की सूचना मिली। इस पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसको चेक किया। तो उसमें टाइमर लगा हुआ था और दोनों तरफ कुछ चले जैसा पदार्थ भरा हुआ था। पुलिस किसी तरह से उसे सामान को लेकर तुरंत वहां से रवाना हुई और शहर से दूर जयसमंद बांध के पास पहुंची। जयसमंद बांध के बीच में खाली जगह पर उस वस्तु को रखा गया। लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। जयपुर से पहुंची एंटी बम स्क्वॉड ने संदिग्ध वस्तु को नष्ट किया तो पटाखे जैसा धमाका हुआ।बम निरोधक स्क्वॉड ने छोटा सा धमाका कर इस वस्तु को न्यूट्रलाइज (बेअसर) कर दिया।बम निरोधक स्क्वॉड के ASI रमेश चंद ने बताया- इसमें कोई एक्सप्लोसिव नहीं था। अपने उपकरणों से हर तरीके से जांच की। जांच के बाद कुछ संदिग्ध नहीं मिला। संदिग्ध वस्तु में पेस्ट और टाइमर लगाया गया था, जिससे ऐसा लगे कि बम हो। लेकिन ऐसा नहीं था। टीम ने छोटा सा धमाका कर इसे न्यूट्रलाइज (बेअसर) कर दिया। अब इसके पार्ट FSL टीम को भेजकर भी जांच करवाई जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................