धोलागढ देवी थाना पुलिस की कार्यवाही: सैक्सटोर्शन के तहत अन्तर्राष्ट्रीय ठगी करने वाला 1 व्यक्ति गिरफ्तार
कठूमर (दिनेश लेखी) धोलागढ देवी थाना पुलिस ने ऑनलाईन ठगी करने वाले साईबर अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन साईबर संग्राम अभियान के तहत अन्तर्राष्ट्रीय ठगी करने वाला 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और 01 एन्ड्रॉण्ड मोबाईल बरामद कर लिया गया है। थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस ने साईबर फ्रॉड प्रभावित स्थान पर दबिश देकर आरोपी 01 आरोपी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम को एक सूचना मिली कि ग्राम गोठडा खुर्द मे पहाड की तलहटी में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिये सैक्सटोर्शन के माध्यम से साईबर ठगी कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जाकर एक व्यक्ति जिसका नाम सोयब खान पुत्र निजामुदीन जाति सक्का निवासी निचला गोठडा मिला जिसके पास एक मोबाइल फोन मिला। जिसके द्वारा बांग्लादेश के कई नम्बरों पर एंव अन्य नम्बरों पर आरोपी द्वारा बनाये गये पीडित व्यक्ति एंव न्युड वीडियों, लडकी के स्क्रीन फोटो, विडियो सेन्ड किये हुए तथा उक्त पिडित व्यक्ति से BKASH APP द्वारा पैसे प्राप्त करने के मैसेज चैटिंग मे पाये गये।
इस प्रकार आरोपी द्वारा कई लडकियो के साथ न्युड वीडियों रिकॉर्ड कर उनको सोशल मिडिया पर अपलोड करने एंव उनके परिजनो को भेजने की धमकी देकर जबरन पैसों की ठगी की जा रही थी। उक्त व्यक्ति ग्राम गोठडा मे मदरसे में शिक्षक का कार्य करता है। मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दी, इस मौके पर पुलिस टीम संजय कुमार उ.नि. थानाधिकारी, लोकेश हैड कानि., संग्राम सिह कानि., सुरेश कानि., मांगी लाल कानि, रविन्द्र कानि, मौजूद थे।