अखिल राजस्थान लैबोरेटरी टेक्निशियन कर्मचारी संघ अलवर के ज़िला प्रवक्ता बने अभिषेक शर्मा चितारी
अलवर (राजस्थान) अखिल राजस्थान लैबोरेटरी टेक्निशियन कर्मचारी संघ अलवर (ARLTKS) के चुनाव सम्पन्न हुए । जिसमें नदबई भरतपुर के गाँव चितारी निवासी अभिषेक शर्मा अलवर ज़िला प्रवक्ता नियुक्त हुए हैं ।
अभिषेक पिछले 5 साल से लैब टेक्निशियन के हक़ की लड़ाई में आगे रहे हैं , साथ ही लैब टेक्निशियन कर्मचारियों की बात हमेशा यूनियन और सरकार के सामने रखते हैं ।
अभिषेक चितारी प्रदेश आह्वान पर लगातार निजीकरण के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई में भी युवाओं की तरफ़ से आवाज़ उठाते हैं , साथ ही कई वर्षों से लैब टेक्निशियन की वेतन विंशंगति, पदनाम, स्टाफ़िंग पैटर्न पर भी सरकार और यूनियन के सामने खुलकर अपनी बात रखते हैं चितारी ने ज़िलाध्यक्ष मयंक शर्मा और अलवर ज़िला यूनियन के सभी वरिष्ठजन और युवा साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है ।