कठूमर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान : जन प्रतिनिधि और अधिकारियों ने थामी झाडू

आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का दिया संदेश

Sep 25, 2025 - 14:16
 0
कठूमर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान : जन प्रतिनिधि और अधिकारियों ने थामी झाडू

कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत समिति एवं नगर पालिका कार्यालय पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुरुवार को सफाई अभियान चलाया गया। 
इस अवसर एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई अभियान में सार्वजनिक बिल्डिंग जैसे नगर पालिका भवन, पंचायत समिति भवन, स्कूल, अस्पताल, मंदिर, ग्राम के मुख्य मार्ग इत्यादि में साफ सफाई कर कठूमर नगर पालिका पूर्व चेयरमैन शेरसिहं मीना, विकास अधिकारी शिवराम मीना, सहायक विकास शिवचरण मीना, ब्लॉक समन्वयक मनोज भारद्वाज, वरिष्ठ सहायक ओमवीर चौधरी, नगर पालिका सफाई निरीक्षक कपिल मीना, तथा विक्रम सिंह, राजेन्द्र पावटा, बृजमोहन पंडा, मोहित जैन, हरीश, अरविन्द, मुनेश सहित कई जन प्रतिनिधि और नगर पालिका कर्मचारियों ने हाथ में झाडू थाम सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। 

इस दौरान कठूमर नगर पालिका पूर्व चेयरमैन शेरसिहं मीना ने स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान करते हुए कहा कि ये हमारे स्वच्छता प्रहरी दिन रात कस्बे को साफ सुथरा रखने का कार्य कर रहे है, इन्हें कस्बेवासी सेल्यूट करते है। अब हम सभी को कठूमर को सफाई में नंबर वन बनाने के लिए जुट जाना चाहिए। साथ ही अगले स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आने के लिए जुट जाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर विकास अधिकारी शिवराम मीना ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान से हम सभी को सफाई रखने की प्रेरणा मिली, हमें ये शुरुआत अपने घर, गली, मोहल्लों, वार्डों से करनी है, जो कि पूरे क्षेत्र में लहर की तरह दौड़ने लग जाये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................