राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में कार्यरत व्याख्याता उमेश चौधरी ने संभाला उप प्रधानाचार्य का पदभार
कठूमर (दिनेश लेखी) निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकनर के आदेशानुसार उप-प्रधानाचार्य के पदो पर पदोन्नत कार्मिको को यथावथ कार्यग्रहण के आदेशो की अनुपालना मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में व्याख्याता पद पर कार्यरत उमेश चौधरी ने स्थानीय विद्यालय में उप प्रधानाचार्य के पद का कार्यग्रहण किया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी, बृजमोहन चौधरी, महेंद्र सिंह चौधरी, रमन लाल गुप्ता, महेश चंद वर्मा, ओमवीर सिंह चौधरी, रामबाबू शर्मा, देवेश भारद्वाज, सुरेश यादव, अनिल चौधरी, शिब्बो राम सोनी आदि मौजूद थे।