पीएम श्री के नव पद स्थापित प्रधानाचार्य श्री गुजर का हुआ स्वागत समारोह
सुमेरपुर मे आज पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नव नियुक्त प्रधानचाय विजय सिंह गुर्जर का पद स्थापन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गलथनि से सुमेरपुर होने पर राजकीय जनजाती आवासीय विद्यालय सुमेरपुर में पधारने पर प्रधानाचार्य गजेंद्र बेंदा व विद्या सबल योजना में लगे कार्मिकों ने स्वागत किया। आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बेंदा ने बताया कि विजय सिंह जी गुर्जर पूर्व में पीएम श्री विद्यालय में व्याख्याता पद पर सेवा दे चुके है अब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गलथनि से स्थानांतरण हो कर पधारे हैं गुर्जर व्यवहार कुशल व्यक्तव के धनी हैं इनका व्यवहार कुशलता पीएम श्री विद्यालय सुमेरपुर के विकास में चार चांद लगाएंगे, प्रधानाचार्य ने कहा विद्यालय विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी कार्यक्रम मे विद्या सबल योजना में लगे कार्मिक रताराम मीणा, शंकर लाल मीणा रेखा मीणा दिनेश मीणा, अदिति परिहार, सूरज देवासी आदि उपस्थित रहे।
- बरकत खा