शीघ्र बनेगी शाकम्बरी माता की सड़क
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
राजस्थान वित् आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री भजनलाल लाल शर्मा से मुलाक़ात करके बताया कि उदयपुरवाटी के नज़दीक शाकम्बरी माता की 16 km सड़क एकदम क्षतिग्रस्त हो चुकी है l
ग़ौरतलब है कि रविवार को ही अरूण चतुर्वेदी शाकम्भरी मन्दिर में माता के दर्शन करने आये थे l इस दौरान उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी भी साथ थे और उन्होंने इस टूटी सड़क से रूबरू करवाया था l मुख्यमंत्री ने अरूण चतुर्वेदी को शीघ्र ही इस निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया है lयह जानकारी राजस्थान वित् आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी को फोन पर दी है l