कन्या पूजन के साथ हुआ शारदीय नवरात्र का समापन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नो दिनों से चले आ रहे मां शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र का आज कन्या पूजन के साथ समापन हो गया। जो लोग अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन कर व्रत का पारण करते हैं, उन्होंने बीते रोज कन्या पूजन कर नवरात्र का समापन किया। नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने वालों ने आज कन्या पूजन कर नवरात्र का समापन किया।
आज बुधवार को कन्या पूजन और मंदिर में दर्शनों के बाद शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। लोगों ने नगर क्षेत्र के मंदिर में जाकर माता के दर्शन किए। लोगों ने अपने-अपने घरों में कन्याओं को बुलाकर भोजन कराया। एवं उपहार कन्याओं को भेंट स्वरूप दिए गए। निकटतम धोलागढ़ देवी माता शीतला देवी मंदिर और देवी मंदिरो में पूजा की और दर्शन किए। नवमी के व्रत पर भक्तों ने माता का पूजा-पाठ और हवन किया। श्रद्धालुओं ने खीर, पूरी, नारियल, हलवा, काले चने, फल का भोग लगाया और कन्याओं को दक्षिणा भी दी। ऐसा करने से साधक को मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

