वन्यजीव सप्ताह-2025 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Oct 1, 2025 - 13:09
 0
वन्यजीव सप्ताह-2025 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में 2 से 8 अक्टूबर 2025 तक वन्यजीव सप्ताह विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान उद्यान में जन-जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सहायक वन संरक्षक वन्यजीव भरतपुर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में वन्यजीव संरक्षण की भावना को प्रबल करना है। उन्होंने बताया कि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पक्षी अभयारण्य है और यहां प्रतिवर्ष लाखों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। ऐसे में इस सप्ताह के दौरान आयोजित गतिविधियां आमजन और युवाओं को प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के प्रति प्रेरित करेंगी।
वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ दिवस 2 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से केवलादेव राष्ट्रीय अभ्यारण्य में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान, पार्क भ्रमण एवं घना मित्र कार्यक्रम का उद्घाटन का पर्यटन मीटिंग हॉल मुख्य द्वार पर आयोजन होगा। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी भाग लेंगे। 3 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से स्कूली विद्यार्थियों का पार्क भ्रमण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थी वन्यजीव संरक्षण विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 4 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से क्विज़ एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। 5 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से साईकिल रैली आयोजित होगी जो विद्यालयों से प्रारंभ होकर घना के मुख्य द्वार से प्रांरभ होकर यातायात चौराहा, शास्त्री पार्क होते हुए वापिस घना के मुख्य द्वार पर सम्पन्न होगी। इस अवसर पर पर्यावरणविद, अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। 6 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे मीटिंग हॉल में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, लघु फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि  7 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे उद्यान परिसर एवं मंदिर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। 8 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे वन्यजीव सप्ताह का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................