3 और 4 अक्टूबर को यहां आयोजित होंगे ‘ग्रामीण सेवा शिविर‘
कोटपुतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 2 अक्टूबरl अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि ‘ग्रामीण सेवा शिविर' अभियान के तहत उपखण्ड क्षेत्र कोटपूतली में 03 अक्टूबर को बसई एवं भालोजी, 04 अक्टूबर को कंवरपुरा एवं गोरधनपुरा में ग्राम पंचायत भवनों में शिविर आयोजित किये जायेगें।
उपखण्ड़ः पावटा
3 अक्टूबर को भूरी भड़ाज एवं सुजातनगर, 4 अक्टूबर को द्वारिकपुरा एवं दांतिल ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेगें।
उपखण्ड़ः बहरोड़
03 अक्टूबर को जटगावड़ा एवं गुवाना के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा जटगावड़ा, कोहराना के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा कोहराना, 04 अक्टूबर को तसिंग के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा तसिंग, पहाड़ी के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा पहाड़ी में शिविर आयोजित किये जायेगें।
उपखण्ड़ः नीमराना
03 अक्टूबर को सिरयानी के लिए राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं घीलोठ के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, 04 अक्टूबर को नंगली बलाई के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं मेहतावास के लिए राजीव गांधी सेवा केंद्र में शिविर आयोजित किये जायेगें।
उपखण्ड़ः बानसूर
03 अक्टूबर को बाबरिया एवं शाहपुर के लिए पंचायत भवन, 04 अक्टूबर को गूंता के लिए पंचायत भवन एवं मांची के लिए नवसृजित पंचायत भवन में शिविर आयोजित किये जायेगें।
उपखण्ड़ः विराटनगर
03 अक्टूबर को खातोलाई के लिए अटल सेवा केंद्र खातोलाई एवं गुर्जरपुरा के लिए अटल सेवा केंद्र गुर्जरपुरा, 04 अक्टूबर को बागावास चौरासी के लिए अटल सेवा केंद्र बागावास चौरासी, चतरपुरा के लिए अटल सेवा केंद्र चतरपुरा में शिविर आयोजित किये जायेगें।