कठूमर में बाबा लालदास की बैंड-बाजों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा
मुख्य बाजार में वैश्य समाज कठूमर द्वारा शोभायात्रा का किया भव्य स्वागत
कठूमर (दिनेश लेखी) बाबा लालदास सेवा समिति कठूमर के तत्वावधान में गुरुवार को बाबा लालदास की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस मौके पर पर रथ में सवार बाबा की जगह जगह भक्तों ने आरती की। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया और भव्य रोशनी की गई। कार्यक्रम में अलवर, भरतपुर, गोवर्धन, मथुरा, खेरली, जयपुर आदि स्थानों से भक्त पहुंचे।
समिति अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल व मंत्री नितिन खंडेलवाल ने बताया कि कस्बा स्थित लालदास मंदिर पर सुबह भक्तों द्वारा चद्दर चढ़ाई गई और स्नान कराया गया। इसके बाद बाबा के दर्शनार्थ दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा। शाम पांच बजे मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर ध्वजवाहक की बोली कमलेश कुमार लोकेश, कुमार खंडेलवाल तथा रथ की बोली रमेश चंद सुभाष चन्द बजाज ने लेकर पुण्य लाभ लिया। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में राम भगवान सहित कई आर्कषक झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा में शामिल भक्त बाबा का गुणगान करते व नृत्य करते चल रहे थे। इस दौरान बाबा का कई जगह श्रद्धालुओं द्वारा आरती की गई। समिति के कोषाध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, हितेश पंसारी, सुनील खंडेलवाल ने बताया कि इस दौरान महेश खंडेलवाल, महेन्द्र बजाज, सुनील बजाज, रामबाबू खंडेलवाल, अशोक जैन पल्लीवाल, लोकेश सुरेश खंडेलवाल, शैलेष खंडेलवाल, टिवंकल खंडेलवाल, सुरेश खंडेलवाल, मोहन खंडेलवाल , मनोज खंडेलवाल ,राम पंसारी, अनिल ठाकुरिया, आदि मौजूद थे
मुख्य बाजार में वैश्य समाज कठूमर द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया इस मौके पर पुष्प वर्षा, रथ की आरती व ठंडाई का वितरण किया गया। इस दौरान वैश्य समाज के अध्यक्ष लोकेश जैन, महिला अध्यक्ष बीना बंसल गगन खंडेलवाल, अनिल कूलवाल, छैल बिहारी अग्रवाल,पारस जैन, लोकेश खंडेलवाल , कन्नू खंडेलवाल, शैलेष बंसल, सुरेश खंडेलवाल, मनोज आमेरिया, वर्षा जैन,पलक खंडेलवाल, अर्चना खंडेलवाल, सोनिया बंसल, अनीता खंडेलवाल, ज्योति खंडेलवाल प्रवीण जैन आदि मौजूद थे।


