परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

प्रथम स्थान पर प्रवेश कुमार ने बाजी मारी

Oct 3, 2025 - 14:27
 0
परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

नीमराना (देवराज मीना) परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन । यह आयोजन  सुपर मॉम्स आशियाना नीमराना के तत्वाधान में पूर्व प्रधान जिला मंत्री सविता मनोज यादव व नेहा गुप्ता द्वारा प्रतियोगीता में भाग लेने वाले विजेता रहे बच्चों को प्रशंसा पत्र व मोमेंटो देकर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में परिष्कार पब्लिक स्कूल नीमराना के 50 बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर कक्षा  3 से प्रवेश कुमार बजाज व दूसरे स्थान पर  कक्षा 3 चारु, व तीसरे स्थान पर कक्षा 7 से सुप्रिया राय ने बाजी मारी साथ ही इस आयोजन में परिष्कार पब्लिक स्कूल के निर्देशक दिनेश कुमार सांभरिया व प्रिंसिपल माया देवी के द्वारा बच्चों को मोटिवेट किया गया कि छोटे बच्चों को अगर कोई उसका परिचित बनकर मिलता है और कुछ खिलाने पिलाने को देता है तो बिल्कुल भी कुछ खाना पीना नहीं चाहिए और ना ही किसी के साथ जाना चाहिए कई बार छोटे बच्चों को बहका देते हैं कि हम आपके पापा या मम्मी का जानकार है और उन्होंने ही हमे आपको लेने के लिए भेजा है तो उस कंडीशन में आपको बिल्कुल भी किसी के साथ नहीं जाना चाहिए।ओर प्रत्येक बच्चों को अपने परिवार के कम से कम दो लोगों के मोबाइल नंबर याद जरूर रखने चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................