आरवाईसीसी जयपुर की टीम अजेय बढ़त के साथ क्वाटर फाइनल में पहुंची,कोच सुमन पुनियाँ की मेहनत का परिणाम
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) दौसा जिले के बांदीकुई के पीएमश्री स्कूल में चल रही 69वी राज्य स्तरीय छात्रा अंडर 19 वालीबॉल प्रतियोगिता में आरवाईसीसी जयपुर की टीम क्वाटर फाइनल में पहुंच गई है। कोच सुमन पुनियाँ के नेतृत्व में टीम जुलाई में हुई ट्रायल के बाद से ही लगातार खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया है।
आरवाईसीसी जयपुर की टीम में कप्तान की भूमिका सोनाक्षी पूनीया और उपकप्तान झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी की मानवी टांक है। इसके अलावा मंदीप, मन्जोत, खुशी, रचना, प्रिया, प्रतिभा, प्रियांशु, रवीना, भावना और पूजा अपनी टीम के लिए एकजुट है।
पुल ए में क्वाटर फाइनल में पहुंचने वाली आरवाईसीसी जयपुर की टीम के अलावा चूरू , बीकानेर व जयपुर अकेडमी की टीम है। पुल बी में उदयपुर , राजसमंद , डीडवाना व हनुमानगढ़ की टीम क्वाटर फाइनल में पहुंची है।

