जयपुरी लोहार जमाअत संस्था की ओर से कुचामन सिटी में 55 जोड़े बने एक दूसरे के हमराह
कुचामन सिटी (मोहम्मद शहजाद)। जिले के कुचामन सिटी में रविवार को जयपुरी लोहार जमाअत संस्था की ओर से मेगा हाइवे बाई पास रोड के पास 24 वीं इज्तेमाई शादी सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें 55 जोड़े एक दूसरे के हमराह बने। इज्तेमाई शादी सम्मेलन के अध्यक्ष अब्दुल हमिद कुचामन के मुग़ल ने जानकारी देते हुए बताया की इस शादी सम्मेलन में डीडवाना कुचामन जिले, प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आये हजारों मेहमानों ने शिरकत की। कमेटी प्रमुख हाजी इमामुद्दीन कालूत नावां सिटी ने बताया की समाज में फैले गलत रस्मो और फिजूल खर्ची की रोकथाम के लिए इज्तेमाई शादी सम्मेलन किए जाते है जिससे फिजूल खर्ची के साथ साथ कई बुराइयों से बचा जा सकता है।
नायब सदर अब्दुल हनीफ उर्फ़ पप्पू जी मुग़ल चितावा ने बताया की शादी सम्मेलन की तैयारी पूर्व में ही पूरी कर ली गयी वहीं दुलहो व दुल्हनो के लिए प्रथक बैठक व्यवस्था की गयी और काजियो की टोली ने निकाह की कार्यवाही पूरी करवाई। निकाह के बाद निकाह का खुतबा पढ़ा गया और मुल्क में अमन शांति की दुआ की गयी। इस दौरान नावां के लोहारों की तरफ से कौम लोहारान को 3.5 बीघा जमीन लोहार एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी को उपहार पत्र के साथ भेंट की गयी। इस अवसर पर शादी सम्मेलन के सेक्रेटरी हाजी मुस्ताक जोया कुचामन सिटी, नायब सेक्रेटरी आबिद हुसैन कालूत मकराना, जॉइंट सेक्रेटरी इस्माइल मुग़ल मुंदियागढ़, केशियर रफीक जोया कुचामन, नायब केशीयर अल्ताफ हुसैन कुचामन, मिडिया प्रभारी मोहम्मद आमीन कालूत मकराना, मोहम्मद इस्माइल कालूत खरगोन, अब्दुल करीम उर्फ़ पप्पू मुग़ल मकराना, लोहार एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।