शरद पूर्णिमा के अवसर पर सनातन धर्म प्रेमियों ने लगाई कस्बे की परिक्रमा
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
शरद शरद पूर्णिमा को कस्बा अलावडा़ में सोमवार रात्रि में कस्बे की परिक्रमा लगाई गई और दूसरे दिन मंगलवार को भी परिक्रमा लगाई जाएगी। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंगलवार को आजाद युवा मंडल सदस्यों द्वारा हर वर्ष की भांति परिक्रमा लगाने वाले धर्म प्रेमियों को खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। शरद पूर्णिमा के साथ ही शुरू हो रहे कार्तिक मास में हर वर्ष की भांति रोजाना प्रातः सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा प्रातः काल चार बजे खड़े हो स्नानादि नित्य कर्म से निवृत्त हो मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ कस्बे के चारों और परिक्रमा लगाई जाएगी।
सोमवार को बरसात का मौसम होने के बावजूद भी कस्बा अलावडा़ के सैकड़ों धर्मार्थियों ने रिमझिम बरसात के बीच कस्बे की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा शाम को 8:30 बजे शिव मंदिर रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई और पूरे कस्बे में ढोलक की ताल पर भजन कीर्तन करते हुए परिक्रमा कर वापस शिव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। व्यास रामेश्वर दयाल साहू ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा सांयकाल में समय सभी धार्मिक स्थलों की एक साथ परिक्रमा लगाई गई। इसके साथ ही कार्तिक मास शुरू होने के साथ प्रतिदिन शिव मंदिर से प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाएगी। और साथ ही कार्तिक मास का व्रत रखने वाले धर्म प्रेमी नित्य प्रति पूजा अर्चना के साथ कार्तिक मास की कथा सुन पूरे महीने एक समय भोजन करेंगे।
सोमवार को परिक्रमा के दौरान व्यास रामेश्वर साहू, औमप्रकाश सिंघल,हर्षित गेरा, लेखराज अरोड़ा, अंशुल शर्मा, श्रीमति सरोज, सविता,बबीता, सुमन,नेहा,मंजू सहित अनेक धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

