भीलवाड़ा राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक्स 17 वर्ष छात्र में विजेता व 19 वर्ष छात्र में उपविजेता

Oct 7, 2025 - 12:49
 0
भीलवाड़ा राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक्स  17 वर्ष छात्र में विजेता व 19 वर्ष छात्र में  उपविजेता

गुरला (बद्री लाल माली)  सरूपगंज सिरोही में आयोजित 69 वीं राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में भीलवाड़ा ने 17  वर्ष छात्र में प्रथम स्थान व 19 वर्ष छात्र में  उप विजेता का खिताब प्राप्त किया ।भीलवाड़ा टीम के दलनायक मुकेश कुमावत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीलवाड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए

भीलवाड़ा को चैंपियनशिप दिलवाई । 17 वर्ष में अर्पित सुवालका ने पेरेलल बार पर रजत ,पामेल हॉर्स पर रजत , रोमन रिंग पर कांस्य ,फ्लोर पर कांस्य व चिराग़ अहीर ने फ्लोर पर रजत ,वॉल्टिंग टेबल पर रजत व पेरेलएल बार पर कांस्य पदक जीते ।ओम प्रकाश चौधरी ,महेश टाक,दिलीप टाक ,कमल कुमार टीम प्रशिक्षक व गोविन्द प्रसाद तेली , यशवन्त व्यास , आरती राणावत टीम प्रभारी थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................