शिव महापुराण कथा में ब्रह्मा विष्णु व शिव जन्म की कथा का प्रसंग सुनाया
सकट (अलवर) .क्षेत्र के देवती राम सागर बांध के पास स्थित जोगियों की ढाणी मुर्राटा में महादेव जी मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन कथा वाचक आचार्य योगी कमलेश नाथ ने कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को ब्रह्मा विष्णु शिव जन्म की कथा का प्रसंग सुनाने के साथ ही शिवरात्रि का महात्म्य बताया गया इस दौरान ब्रह्मा विष्णु व शिवलिंग का पुजन किया गया । उन्होंने कथा का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि ब्रह्मा जी श्रृष्टि के करता बने और विष्णु जी जगत के पालनहार बने और शिव जी मोक्ष देने वाले दाता बने मनू और शतरूपा के द्वारा मनुष्य की रचना की और दक्ष प्रजापति की साठ कन्याओं का जन्म बताया कथा के दौरान गाएं गए भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। आयोजक रामजीलाल योगी ने बताया कि कथा प्रति दिन प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। कथा का समापन 7 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके पश्चात दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

