वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए पाँच टैक्टर ट्रालियों को किया जप्त
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
उपवन संरक्षक भरतपुर के निर्देशन एंव क्षेत्रीय वन अधिकारी नदबई राजेश शर्मा के नेतृत्व मे अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वनपाल नाका हलैना से चार टैक्टर मय ट्रॉलियों एवं सीता नाका से एक टैक्टर मय ट्रॉली पत्थर खण्डा से भरी हुई को राजस्थान वन अधिनियम के तहत पांच टैक्टरों मय ट्रॉलियों को जप्त किया गया। नरेश सैनी फॉरेस्टर ने बताया की अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित टीम रेंज नदवई एवं रेंज बयाना गस्त के दौरान NH 21 झालाटाला के पास चार टैक्टर मय ट्रॉली पत्थर से भरे हुए दिखाई दिए जिन्हें रोककर वैध दस्तावेज मागे। जिस पर चालक ने दस्तावेज नहीं होना बताया एवम एक टैक्टर मय ट्रॉली पत्थर खण्डा से भरी हुई पुलिस थाना हलैना के पास रोका गया जिसके पास पत्थर सम्बंधी दस्तावेज नहीं थे उक्त पाँच टैक्टरों को राजस्थान वन अधिनियम में जप्त किया गया ।जप्त किए गए टैक्टर मय ट्रॉलियों को हलैना परिसर में खड़ा किया गया ।कार्यवाही जारी है कार्यवाही में नरेश सैनी वनपाल ,भूदेव मधु वनपाल,हरिओम सैनी ,महावीर ,केशव वनरक्षक मौजूद रहे।

