अन्नपूर्णा- भोजन वितरण प्रसादी कार्यक्रम किया आयोजित
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
प्रांतीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा स्थानीय नवीन बस स्टैंड पर अन्नपूर्णा भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगदीश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर निर्धन गाड़ियां लुहार परिवारों एवं अन्य जरूरतमंद परिवारों को भोजन कराया गया एवं उनके बच्चों को कॉपी पेन सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव भूपेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामनिवास मीणा,सह संयोजक संजय राजस्थानी, खेम सिंह आर्य,एन एल वर्मा, जिनेंद्र जैन,दुष्यंत आर्य एवं जुगनू तंबोली सहित अन्य लोग मौजूद थे।